विकसित प्रौद्योगिकियां
(i) उष्णकटिबंधीय तसर संवर्धन प्रौद्योगिकी
तसर भोज्य पौधा प्रौद्योगिकी
- टर्मिनेलिया अर्जुन एवं टर्मिनेलिया टोमेन्टोसा के पौधों को उगाने की नर्सरी तकनीकी
- भोज्य पौधे के वानस्पकतिक प्रवर्धन हेतु प्रौटोकॉल।
- भोज्य पौधों का सूक्ष्म प्रवर्धन।
- भोज्य पौधों को उगाने एवं रखरखाव के लिए एकीकृत प्रणाली।
- जैविक खाद, रासायनिक उर्वरक, हरित खाद, सूक्ष्म एवं द्वितीयक पोषक-तत्वों के माध्यम से मृदा-पोषण प्रबन्धन।
- पत्तियों की उत्पादकता बढ़ाने में सबसे सस्ती विधि के तौर पर यूरिया का पत्ती पर छिड़काव ।
- कम्पोस्टिंग एवं वर्मी कम्पोस्टिंग के माध्यम से फार्म (प्रक्षेत्र) – अपशिष्टों (रद्दी समान) का उपयोग ।
- एकीकृत खर-पतवार प्रबन्धन प्रणाली।
- अच्छीत आय के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली।
- लीफ गॉल हेतु एकीकृत पीड़क प्रबन्धन।
- पत्तियों एवं कोसों की उपज में वृद्धि हेतु द्वितीयक पोषक सम्मिश्रण एसएम5।
- टर्मिनेलिया अर्जुन के चतुर्गुणित जीन प्ररूप (टेट्राप्लॉयड जीनोटाइप)।

रेशमकीट संवर्धन प्रौद्योगिकी
- तीन तसर पारि-प्रजातियों (डाबा त्रिप्रज, डाबा द्विप्रज, सुकिन्दा- द्विप्रज) का वाणिज्यीकरण।
- पारि-प्रजातियों के स्वस्थाने संरक्षण के लिए मॉडल।
- मध्यम जलवायु में कोसों का बाहृय परिरक्षण।
- विशेष रूप से तैयार बीजागर भवन में कोसों का परिरक्षण।
- तसर रेशमकीट में युग्मन क्षमता बढ़ाने हेतु नायलॉन नेट।
- विभिन्न अंड उत्पादन विधियों द्वारा अंड-निक्षेपण प्रक्रिया।
- मातृ शलभ परीक्षण।
- अंडा धोने एवं सतह विसंक्रमण की प्रक्रिया।
- बेहतर अंड-स्फुटन के लिए उष्मायन कार्य-विधि।
- ब्रशिंग समय-सारणी।
- चॉकी बगीचे के लिए एकीकृत प्रणाली।
- उत्तरावस्था रेशम कीटपालन के लिए एकीकृत प्रणाली ।
- अंत: चॉकी कीटपालन प्रौद्योगिकी।
- शिशु अवस्था के कीड़ों के पालन हेतु अर्ध-संश्लेषित आहार (तसर अमृत)।
- सोडियम हाइपोक्लोराइट से रोग नियंत्रण।
- तसर कीट औषध।
- वानस्पतिक औषधि – जीवन सुरक्षा।
- वानस्पतिक औषधि-जीवन-सुधा।
- तसर रक्षक (एल एस एम)।
- पेब्रीन के नियंत्रण के लिए नयी औषधि।
- यूजीफ्लाई के नियंत्रण हेतु एकीकृत पीड़क प्रबन्धन।
- उच्चतर उत्पादकता के लिए आंध्र स्थानीय प्रजाति का बीसी-IV वंशक्रम।
- उत्तर-पश्चिम भारत के लिए शरदकालीन फसल के दौरान शीतोष्ण तसर हेतु उन्नत बीजगार प्रक्रिया, उष्मायन एवं चॉकी कीटपालन प्रौद्योगिकी।

रेशम धागाकरण एवं कताई प्रौद्योगिकी
- एन्जाइम, हाइड्रोजन पेरोक्साइड एवं पपीते के रस से कोसों को पकाना।
- उन्नत धागाकरण चरखा एवं अन्य धागाकरण मशीन।
- कोकूनेज एन्जाइम द्वारा धागाकरण।
- फोकी तसर कोसों के धागाकरण के लिए पाद-सह-मोटरचालित तसर धागाकरण-सह-ऐंठन मशीन।
- शुष्क एवं आर्द्र धागाकरण प्रक्रिया।
- कम लागत में कोर स्पगन एवं फैंसी धागाकरण।
- पेडंकल (डंठल) का उपयोग कर अपशिष्टग धागाकरण।
- तसर वस्त्रों को रंगने के लिए वानस्पकतिक एवं लाह आधारित रंगाई प्रणाली।

शीतोष्ण तसर संवर्धन प्रौद्योगिकी
- भोज्य पौधा के नवोदभिदों को उगाना एवं पौध रोपण का रखरखाव।
- अंतर-विशिष्ट रेशमकीट संकर एवं नस्लों का विकास।
- ताप-दीप्तिकालिक अवधि (thermo-photo periodic) एवं ऊँचाई में परिवर्तन के माध्यकम से प्रजता का नियमन।
- अर्न्तकक्षीय चॉकी कीटपालन तकनीक।
- रेशमकीट का अंत: कीटपालन।
- प्रौढ़ अवस्था के रेशमकीटों की बाह्य कीटपालन तकनीक।
- रेशमकीट रोग प्रबन्धन।
- रेशम कीटपालन समय-सारिणी का निर्धारण कर विभिन्न ऊँचाइयों पर फसल नियमन।
- कोसा की गुणवत्ता एवं अंडजनन क्षमता को बनाये रखने हेतु प्रौद्योगिकी।

के.त.अ.व प्र.सं., राँची द्वारा विकसित उपयोगी लाभदायक उत्पाद
- प्रक्षेत्र एवं बीजागार के विसंक्रमण के लिए फ्लेमगन (Flame gun) तकनीक।
- अंडा सुखाने हेतु ट्रे।
- गरमी में अंडों को सुखाने के लिए ठण्डा इन्क्यूबेटर।
- अंडा परिवहन बास्केट।
- अंड-निक्षेपण (oviposition) एवं कीटों के ब्रशिंग के लिए नायलॉन बैग।
- किशोरवय रेशमकीटों के लिए अर्ध-संश्लेषित आहार।
- रेशम कीटपालन एवं पीड़कों के नियंत्रण हेतु नायलॉन नेट।
- रेशमकीट रोग नियंत्रण हेतु कीट औषधि।
- रेशमकीट रोग नियंत्रण हेतु तसर रक्षक।
- तसर रेशमकीट रोगों की रोकथाम के लिए जीवन सुरक्षा नामक वानस्पतिक उत्पाद।
- विषाणुओं से तसर रेशमकीटों को बचाने के लिए जीवनधारा नामक वानस्पतिक उत्पाद।
- विषाणुजनित रोगों के प्रतिकूल दुर्बल AmCPV संवर्धन।
- अंत: कीटपालन में सिमटकर रखने वाला स्पीनिंग माउंटेज।
- कोसों को पकाने के लिए प्यूपा से प्राप्त कोकूनेज एन्जाइम।
- ट्वीन चरखा।
- मोटरचालित तसर धागाकरण-सह-ऐंठन मशीन।
- उत्पाद विविधीकरण एवं कम लागत के लिए कोर स्पन धागा।
- फोकी कोसा धागाकरण तकनीक।
- प्यूपा तेल एवं प्यूपा प्रोटीन।
